आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जिला कार्यकारिणी व मोर्चे के सभी मण्डल अध्यक्षों की सूची शनिवार को देरशाम को जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, मोर्चा के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सिंह व मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम पटेल ने जारी कर दिया। श्री सिंह ने बताया कि अमित कुमार सिंह, आशुतोष चौबे, रमेश मधुकर, अशोक राय को जिला उपाध्यक्ष, रामअशीष पटेल व रामेश्वर सिंह को जिलामहामंत्री, रामनिवास सिंह, रामदरस सिंह, रामनाथ यादव, सुरेन्द्र सिंह को जिलामंत्री और जिला कोषाध्यक्ष विवेक जायसवाल को बनाया गया। इसी क्रम में जिला कार्यसमिति सदस्यों की भी घोषणा की गई जिसमें हरिराम, राजेन्द्र चौहान, अशोक राय, रामदुलार मौर्य, रामअचल राजभर, हरिशंकर सिंह, अंगद सिंह, लक्ष्मीकांत मिश्र, राजकुमार पासवान, कन्हैया लाल मौर्य व आशीष को घोषित किया गया। गिरीश सेठ को कार्यालय प्रभारी और रविकान्त सिंह कौशिक को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
Blogger Comment
Facebook Comment