आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र खुम्बा देवरी मोड़ के पास शनिवार की दोपहर में तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित हुई पिकप पलट गई जिससें करीब 23 लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार मेहनगर थाना क्षेत्र के खनियरा गांव के लोग शनिवार को पिकप वाहन से मारकडें धाम कैथी जलाभिषेक व दर्शन के लिए कावरिंया संघ बना वाराणसी के लिए जा रहे थे कि जैसे ही मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के खुम्बादेवरी मोड़ के पास पहुंचे ही थें कि तभी हो वाहन पलट गया जिसंसें वाहन में सवार करीब 23 लोग घायल हो गये। लोगो की मदद से घायलों को अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही स्थानीय सीएचसी से हालत गंभीर होने पर सात लोगो को रेफर कर दिया गे । जिनमें सुनील 25 पुत्र रामलखन राजभर,विनय राजभर 22 पुत्र राम अवतार,विवेक 19 पुत्र शेषनाथ,विपिन 16 पुत्र रमेश,विशाल 13 पुत्र रमेश,अजीत 4 पुत्र शिव प्रसाद,गौतम 6 पुत्र हिरालाल आदि जिला अस्पताल में भर्ती है। शेष घायलों को अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
Blogger Comment
Facebook Comment