वृक्ष हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग : डीएम आजमगढ़। महर्षि दत्तात्रेय आश्रम पर मां शारदा सेवा संस्थान के तत्वाधान में आयोजित वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने पौधरोपण कर किया। इस आश्रम पर एक हजार पौधे लगाये जाने का संस्थान का लक्ष्य हे। जिलाधिकारी ने कहाकि पौधरोपण से जहां हमारा पर्यावरण शुद्ध बना रहता है वही चारों वरफ हरियाली भी बनी रहती है। वृक्ष सभी को छाया प्रदान करता है मौसमी फल देता है। पेड़ों से ही इमारती लकड़ियां भी मिलती है। पौधे से हमें ऑक्सीजन मिलता है जो हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। क्योकि हम आक्सीजन के बिना जीवित नही रह सकते है। संस्थान के प्रबंधक अरूण कुमार मिश्रा ने कहाकि आज के युग में हमारा पर्यावरण तेजी के साथ प्रदूषित हो रहा है। इसके जिम्मेदार भी हमी लोग है। अवैध रूप से हरे पेड़ों की कटाई और तेजी से बड़ रहे उद्योग धंधे पर्यावरण प्रदूषण का कारण बन गया है। पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ्य रखने के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। एक पौधा दस पुत्रों के समान होता है। यह हमारे जीवन के साथी है क्योकि जीवित रहने के लिए यह हमें आक्सीजन देते है। महर्षि दत्तात्रेय धाम पर एक हजार पौधे लगाये जाने का संस्थान का लक्ष्य रखा गया है। पौधरोपण के दौरान भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अखिलेश मिश्र गुड्डू,ने भी पौधों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए इस अभियान से जुड़ने के लिए लोगों का आह्वान किया। इस अवसर पर कृपाशंकर पाठक, संजय निषाद, अजय पाण्डेय, जय प्रकाश मिश्रा, राशिद खांन, राहुल यादव, जहांगीर खान, प्रधान शक्कर यादव, गंगा यादव, सभापति विजय पाण्डेय आदि मौजूद थे।
Blogger Comment
Facebook Comment