रानीकीसराय/जहानागंज आजमगढ़ : थाना क्षेत्र के डीआईजी कैम्प कार्यालय के पास मुख्य मार्ग पर बीती रात चोर गुमटी तोड कर उसमें रखा फ्रीज समेत कैश बाक्स में रखा तीन हजार नकदी उठा ले गये।पीडित ने सूचना पुलिस को दे दी है। कोटवां गांव निवासी झप्पू यादव डीआईजी कैम्प कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर दुकान किये हुए है। शाम को वह दूकान बंद कर घर चला जाता है। सोमवार की रात में चोर गुमटी तोड कर उसमें रखा शीतल पेय से भरा फ्रिज व 03 हजार नकदी उठा ले गये। सुबह झप्पु दुकान खोलने पहुचा तो अवाक रह गया। सूचना पुलिस को दे दी है। इसी क्रम में जहानागंज थाना क्षेत्र के कस्बा में बीती रात को चोरों ने मोबाइल की दुकान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित अमित कुमार बरनवाल पुत्र कैलाश चंद्र की जहानागंज बाजार में मोबाइल की दुकान है। रात को चोरों ने अमित कुमार के छत पर चढ़कर सिंधी के रास्ते से घर में होते हुए उनकी मोबाइल की दुकान में घुसकर 12 मोबाइल नई,दो मोबाइल पुरानी,दो मेमोरी कार्ड,पेन ड्राइव,दो पीस मोबाइल,बैटरी दो,पीस डमी मोबाइल 15 और 5000 साथ में एटीएम कार्ड,पैन कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस आधार कार्ड सब लेकर फरार हो गए। चोरों की पूरी तस्वीर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद है। अमित कुमार ने थाने में तहरीर दी है। घटना को लेकर बाजार में चर्चा गर्म है।
Blogger Comment
Facebook Comment