आजमगढ़ :: भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने बताया कि आनन्द गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ के पिछड़ा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है । जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने नवनियुक्त पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष आनन्द गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो अवसर आनन्द गुप्ता को प्रदान किया है उससें पिछडे समाज का विश्वास भाजपा के प्रति और मजबूत होगा । आनन्द गुप्ता पार्टी की मंशानुरूप कार्य करते हुए पिछडा वर्ग के उत्थान मे अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए पिछडे समाज को पार्टी से जोडने का कार्य करेंगे। आनंद गुप्ता पूर्व में विश्व हिन्दू परिषद् से भी जुड़े हुए रहे हैं।
नवनियुक्त पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष आनन्द गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौपी है उसे शत प्रतिशत पूरा करने का प्रयास करूंगा और पिछडा वर्ग जो भारतीय जनता पार्टी के साथ लगातार रहा है को पार्टी में जोडने का कार्य करूंगा। पिछड़ा वर्ग की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने व उनकी समस्याओं को हल कराने का प्रयास करता रहुँगा।
Blogger Comment
Facebook Comment