.

अतरौलिया :संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,जहर देने का आरोप

आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के जमीनदसाव गांव निवासनी एक 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वही परिजन ने ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार अम्बेडकर नगर जनपद के धाउदपुर गांव निवासनी सत्यवंती उर्फ पूनम पुत्री जगदीश चन्द्र की शादी अतरौलिया थाना क्षेत्र के जमीन दसांव निवासी नीरज से हुई थी। सोमवार की देर रात को पूनम की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया । वही मृतका के परिजन ने ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment