आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ शाखा का जनपदीय चुनाव रविवार को लेखपाल संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह की देख-रेख में सम्पन्न हुआ । इस दौरान सर्वसम्मति से समस्त पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें सगड़ी तहसील के बहाऊ राम अध्यक्ष, सदर के वरिष्ठ अपाध्यक्ष अशोक यादव, मार्टीनगंज के इरशाद अहमद को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मेंहनगर के संदीप सिंह को मंत्री, लालगंज से उपमंत्री रामनयन राम, फूलपुर के रामसूरत यादव को कोषाध्यक्ष, निजामाबाद के मुन्नी लाल यादव आडिटर व बूढ़नपुर तहसील के राम सिंह को संगठन का मंत्री बनाया गया। इस अवसर, रामानुज श्रीवास्तव व सुनील यादव उपस्थित थे। मनोनीत किए गए पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनियता की शपथ ली।
Blogger Comment
Facebook Comment