आजमगढ़: भारत रक्षा दल द्वारा जनपद में स्थापित महान विभूतियों के प्रतिमाओं व प्रतिमा स्थलां की साफ-सफाई व वृक्षारोपण अभियान के क्रम में 22 जुलाई, रविवार को अभियान के छठे दिन भी जारी रहा। अभियान के छठे दिन प्रख्यात भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व सरदार भगत सिंह व राम प्रसाद बिस्मिल सरीखे क्रान्तिकारियों के अनन्यतम साथी चन्द्रशेखर आजाद जी के 112वें जन्मदिवस के पूर्व दिवस पर हर्रा का चुंगी स्थित उनकी प्रतिमा व प्रतिमा स्थल की संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा वृहद पैमाने पर साफ-सफाई की गयी। इसी क्रम देर सायंकाल चन्द्रशेखर आजाद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण व उनकी याद में दीप जलाया गया साथ ही जन्मदिवस समारोह को भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओ द्वारा प्रतिमा स्थल को गुब्बारों व फूलों से सजाया भी गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारत रक्षा दल के मण्डल अध्यक्ष मोहम्मद अफजल, निशीथ रंजन तिवारी, नगर अध्यक्ष मनीष कृष्ण साहिल, प्रदीप मौर्या, दुर्गेश श्रीवास्तव, जावेद अंसारी, डा0 धीर जी श्रीवास्तव, सुनील वर्मा, दीपक जायसवाल, राजन अस्थाना, श्रवण गुप्ता, अनूप श्रीवास्तव, छेदी प्रसाद, रामजनम निषाद, विनय अग्रवाल, हरिकेश विक्रम श्रीवास्तवआदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment