मेंहनगर :आजमगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र स्थित खरिहानी बाजार से रविवार की शाम को घर जा रही महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर सोमवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। मेंहनगर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की निवासिनी 36 वर्षीया महिला एक बच्चे की मां है। वह रविवार को दोपहर खरिहानी बाजार सामान खरीदने के लिए गई थी। खरीदारी करने के बाद रशाम को वह चार बजे खरिहानी बाजार से पैदल अपने घर जा रही थी। पीड़िता का आरोप है कि वह गांव के नहर पुलिया के पास पहुंची ही थी कि तभी गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुराचार किया। पीड़ित महिला ने घर पर पहुंच कर आपबीती परिजनों को बतायी। धीरे-धीरे इस बात की जानकारी जब गांव के लोगों को हुई तो कुछ लोगों ने मामले को दबाने का प्रयास किया। मेंहनगर थानाध्यक्ष प्रेम कुमार यादव ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपित शशिकांत यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ा गया आरोपित भी पीड़िता के ही गांव का निवासी है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
Blogger Comment
Facebook Comment