.

कप्तानगंज :: विवाहिता ने फांसी लगा कर जान दी,दहेज़ हत्या का आरोप

आजमगढ़ :: कप्तानगंज थाने के वाजिदपुर गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीया विवाहिता ने फांसी लगा कर जान दे दी। घर के बगल में टीनशेड के अंदर सुबह लगभग पांच बजे बांस से लटकता शव पाए जाने पर परिजन हतप्रभ रह गए। जबकि मृतका का पति पुलिस के आने से पूर्व ही घर से भाग निकला। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज को लेकर मार डालने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कप्तानगंज थाने के वाजिदपुर गांव निवासिनी देवी सिंह पत्नी राहुल सिंह अपने सास-ससुर से अलग पति के साथ रहती थी। उसकी तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। संदिग्ध परिस्थितियों में उसने मंगलवार की रात में घर के बाहर टीनशेड में बांस पर रस्सी का फंदा लगा कर मौत को गले लगा ली। बुधवार को सुबह परिजन उसका शव देख अवाक रह गए। इस बीच किसी ने मायके वालों को सूचना दे दी। मृत विवाहिता के चाचा सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर लगभग 12 बजे कप्तानगंज थाने की पुलिस पहुंची। तब तक मृत विवाहिता का पति घर से भाग निकला था। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कप्तानगंज थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश मौर्य ने बताया कि मृत विवाहिता के चाचा अनिल सिंह ने दहेज को लेकर पति पर जान से मार डालने का अरोप लगाया है। तहरीर पर पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment