.

.

.

.
.

जहानागंज: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष का व्यापार मंडल एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया

आजमगढ़:: भारतीय जनता पार्टी द्वारा आनन्द गुप्ता को पिछड़ा वर्ग युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर उनके समर्थकों हर्ष व्याप्त है। मंगलवार को जहानागंज बाजार स्थित भाजपा कार्यालय पर मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर आनन्द गुप्ता का व्यापार मंडल एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने कहाकि भाजपा संगठन ने श्री गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाकर सराहनीय कार्य किया। इनके नेतृत्व में भाजपा की ताकत बढे़गी और नौजवान संगठित होकर कार्य करेंगे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल मद्धेशिया ने कहाकि भाजपा ने पिछड़ा वर्ग युवा मोर्चा का आनन्द को जिलाध्यक्ष बनाकर यह साबित कर दिया है कि भाजपा नेतृत्व अपने कार्यकर्ताओं के प्रति कितना विश्वास करता है। भाजपा हर वर्ग के विकास के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। सबका साथ सबका विकास ही भाजपा का मुख्य मुद्दा है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष आनन्द गुप्ता ने कहाकि जिस आशा और विश्वास के साथ पार्टी ने हमें यह जिम्मेदारी सौंपी है मैं उसके अनुरूप कार्य करने का पूरा प्रयास करूंगा। स्वागत समारोह में व्यापार मंडल के एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने श्री गुप्ता को फूल-मालाओं से लाद दिया। मंडल अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने भगवा गमछा देकर सम्मानित किया। समारोह की अध्क्षता अनिल मद्धेशिया व संचालन राजेश चौहान ने किया।
इस अवसर पर राकेश चौहान, बबलू राम, काजू सिंह, रणधीर यादव, विजय यादव, धर्मवीर चौहान, गोपाल कांदु, सुनील सैनी, उमेश चौहान आदि मौजूद रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment