.

मनबढ़ों ने ब्लाक प्रमुख मार्टीनगंज पर किया हमला ,पुलिस जांच में जुटी

मार्टिनगंज/सरायमीर:: आजमगढ़ :: मार्टीनगंज ब्लाक प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह पर शुक्रवार की शाम को कुछ मनबढ़ों ने कार से खींच कर उनपर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। प्रमुख ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। एक तरफ मामला पैसों की लेनदेन का बताया जा रहा है वहीँ ब्लॉक प्रमुख ने इस घटना को रंगदारी की वसूली लेकर होना बतया। शुक्रवार को लगभग 4 बजे सरायमीर की तरफ से ब्लॉक प्रमुख मार्टीनगंज ठाकुर मनोज सिंह सिकरौर सहबरी के बाजार के चौराहे पर पंहुचे तो दुसरे पक्ष ने उनका वाहन रोक लिया और उनके साथ मारपीट होने लगी। यह सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैली और सूचना पाते ही एसओ मनोज सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे ठाकुर मनोज सिंह को घटना स्थल से थाने पर लाये। इस संबंध में ठाकुर मनोज सिंह ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान द्वारा ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों से 5 परसेंट टैक्स मांगने की बात करते है। समाचार लिखे जाने तक ठाकुर मनोज की तरफ से पुलिस को तहरीर मिल गयी थी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment