.

सपा कार्यकर्ताआें ने राज्यपाल का फूंका पुतला,किया विरोध प्रदर्शन

आजमगढ़। प्रदेश के राज्यपाल द्वारा सपा मुखिया अखिलेश यादव पर की गई टिप्पणी से आक्रोशित सपा कार्यकतार्ओं ने राज्यपाल का पुतला फूंका और राष्ट्रपति से उन्हें तत्काल बर्खास्त करने की मांग किया।
सपा कार्यालय कलेक्ट्री कचहरी से निकल कर नारे बाजी करते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचकर प्रदेश के राज्यपाल का पुतला फूंके। सपा महाप्रधान राजेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि राज्यपाल पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। जिसे सपा कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद की गरिमा गिराते हुए वह भाजपा और आरएसएस के एजेन्ट की भूमिका निभा रहे हैं। श्री यादव ने राष्ट्रपति से मांग किया कि राज्यपाल को बर्खास्त किया जाय।इस अवसर पर महाप्रधान महेन्द्र यादव, राजाभर ,नाटे यादव,केदार यादव,ओंकार यादव,अमर चंद यादव प्रधान,डा प्रमोद,रामचंदर एवं रूपेश आदि उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment