आजमगढ़::वृक्षों को संरक्षित व पौधारोपण हेतु प्रोत्साहित करने के लिए सामाजिक संगठन प्रयास द्वारा शुक्रवार को जनजागरण यात्रा निकाली गयी। यह यात्रा नीबी कार्यालय से निकलकर बेलइसा, नई कालोनी, जाफरपुर में भ्रमण किया। इस दौरान लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान पौधा मंे रक्षा बांधकर सभी ने संकल्प लिया गया। इसके बाद गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि आज पर्यावरण को बचाने के लिए विश्व के सभी देश चिंतित हैं लेकिन इसके लिए जब तक हर आमजन सही सोच के साथ कार्य नहीं करेंगा तब तक पर्यावरण को संरक्षित नहीं किया जा सकता। हमें पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए आगे आना होगा। अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि हम सभी अच्छे वातावरण की बातें जरूर करते है लेकिन इसके लिए व्यापक कदम उठाने के प्रति हम उतने ही लापरवाह हैं। आज प्रकृति हमें सचेत कर रही है कि हम अपनी आबादी से ज्यादा पौधों का रोपण करें तभी यह विषमता समाप्त हो सकेगी। इसके लिए आगे चलकर प्रयास संगठन व्यापक पैमाने पर अभियान चलायेगी। इंजी सुनील यादव ने कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग से समूचा विश्व परेशान हैं लेकिन भारतीय संस्कृति आदि अनादि काल से इसके प्रति बेहद जागरूक रही, हमें फिर से वहीं स्थिति में लाकर अपने संस्कृति को पर्यावरण के प्रति नई दिशा देनी हैं और अपने आगामी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ वातावरण तैयार करना है। इसके लिए प्रयास संगठन लोगों को जागरूक करेगी और आजमगढ़ में पर्यावरण को संरक्षित करने का काम करेगी। इस अवसर पर पप्पू उपाध्याय, लकी सलमान, ब्रजेश राय, आशीष विश्कर्मा, आयुष, महाराजा, विशाल, राजकुमार, चुलबुल, नीलम सिंह, दीपशिखा, सूर्यनाथ, डा वीरेन्द्र पाठक, हरगोविन्द विश्वकर्मा, राजू शर्मा, वरूण राय, निखिल राय, मंजू राय, हरिश्चन्द सिंह, आदि मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment