आज़मगढ़:: सामाजिक दबाव के चलते जब एक दुसरे मिलना असम्भव जान पड़ा तो प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। खास बात यह कि युवती की रविवार शाम को ही बारात आने वाली थी। थाना कप्तानगंज के रत्नावे गांव में रविवार की भोर में मनीषा राजभर पुत्री चन्द्रभान राजभर उम्र 21 वर्ष व पड़ोस में रहने वाले सुखराम राजभर पुत्र चन्द्रमणि राजभर 23 ने जहर खा कर अपनी जान दे दी। मनीषा व सुखराम के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। जिसकी जानकारी परिजनों को थी। दोनों का आपस में रिश्ता चचेरे भाई-बहन का होने से परिजनों को पसंद नही था। तीन साल पहले भी दोनों ने घर से भागकर नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की थी। कई बार दोनो पकड़े गए थे और थाने में सुलहनामा हुआ था। शनिवार रात को दोनों ने अपने अपने घरों में जहर खा लिया। रविवार सुबह सुखराम घर में मृत मिला। मनीषा की हालत गंभीर थी। उसे रानीपुर सीएचसी ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उसे भी मृत घोषित कर दिया गया। 24 जून को मनीषा की बारात थाना क्षेत्र कप्तानगंज के पिपरी गांव से आनी थी। सुबह जब उसके जहर खाने की बात जब घर वालो को पता चली तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में कोहराम मच है। एक साथ दो लोगों की मौत से गांव में भी मातम है।
Blogger Comment
Facebook Comment