.

कार के धक्के से साइकिल सवार मजदूर की मौत,मचा कोहराम

आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुघरपुर के पास रविवार की देर रात को मजदूरी कर वापस घर जा रहे मजदूर को कार ने धक्का मार दिया जिससें साइकिल सवार मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार दीदारगजं थाना क्षेत्र के फुलेश गांव निवासी सत्य प्रकाश गौतम 35 पुत्र मोतीलाल रात रविवार को लगभग ग्यारह बजे अमरेथू गांव से कार्य करके अपने घर वापस आ रहा था। दीदारगंज खेतासराय मार्ग पर आज्ञात वाहन के धक्के से फुलेश सूघरपुर के बीच गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया, मृतक बधिर था। घर वापस न आनें पर परिजनों ने गांव के प्रधान से सम्पर्क कर बताया तो खोजने पर पता चला कि सत्य प्रकाश गौतम सड़क पर फुलेश सूघरपुर के बीच में मृत पड़ा है। तब सूचना थाने में दी गयी और मौके पर पुलिस ने पहुंच कर लाश को थाने लाया और आवश्यक कार्यवाही मेंजुट गयी। मृतक चार बच्चों का पिता था अंजली 10,अनुराग 6,प्रांजली 4,दीपांशु 2 वर्ष की है। माँ सरस्वती तथा पत्नी सरिता एवं दोनों भाईयों का रो रो कर बुरा हाल है। पिता मोतीलाल दिल्ली में मजदूरी का कार्य करता है।वर्तमान में पिता दिल्ली में है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment