जहानागंज:: आजमगढ़ :: थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर के पास शनिवार की देर रात को बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससें बाइक सवार अधेड़ गम्भीर रूप से घायल हो गया। लोगो की मदद से उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गये जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार जहानागंज थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर गांव निवासी मृत श्रीकांत दुबे 62 पुत्र कल्पनाथ शनिवार की देर शाम को किसी कार्य से बाइक से चक्रपानपुर बाजार की तरफ जा रहे थे कि तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया जिससें श्रीकांत गंभीर रूप से घायल हो गये। लोगो की मदद से स्थानीय अस्पताल ले गये जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो पुत्र व तीन पुत्रियां है परिजन का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
Blogger Comment
Facebook Comment