.

निजामाबाद ::संदिग्ध हाल में विवाहिता ने निगला जहर,मौत,दहेज़ हत्या का आरोप

निजामाबाद ::आजमगढ़:: निजामाबाद थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में शनिवार की रात को विवाहिता की संदिग्ध हालत में जहर खाने से मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
कंधरापुर थाना क्षेत्र के दुल्हपार गांव निवासी श्याम नरायन यादव की पुत्री 21 वर्षीय कंचन यादव की शादी वर्ष 2016 में निजामाबाद क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी सदानंद यादव उर्फ सोनी के साथ हुई थी। परिवार के लोगों को कहना है कि शनिवार की रात को परिवार के लोग भोजन कर सो गए। रात में कंचन ने पारिवारिक कलह के चलते विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह परिवार के लोग जब सो कर उठे तो कंचन को बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा देख सन्न रह गए। उन्होंने सूचना मायके वालों को दिया। खबर पाकर मायके वालों के साथ ही निजामाबाद थाने की पुलिस भी मौके पर आ गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी। मृत कंचन के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। निजामाबाद थानाध्यक्ष चंद्रभाष्कर द्विवेदी का कहना है कि पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment