.

बसपा प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा का हुआ स्वागत, महंगाई पर भाजपा पर किया प्रहार

आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आर.एस कुशवाहा का जनपद के प्रथम आगमन पर जनपद की सीमा अमडी मोड़ पर सैकड़ो बसपा कार्यकतार्ओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष का काफिला अतरौलिया में बसपा नेता डा.सरोज पाण्डेय की आवास पर पहुंचा जहां डा.सरोज पाण्डेय द्वारा अपने सैकड़ों कार्यकतार्ओं के साथ माला पहनाकर उनका स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष आर.एस कुशवाहा ने डॉ.सरोज पांडे को बधाई दिया। प्रेस वार्ता के दौरान एक प्रश्न के जवाब में आर.एस.कुशवाहा ने कहा कि 2019 के लोक सभा चुनाव की तैयारी के संदर्भ में संगठन की समीक्षा के लिए हम आजमगढ़ आए हैं। इस दौरान बूथ से लेकर सेक्टर,जोन तक समीक्षा की जाएगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा के साथ सीटों के बटवाारे को लेकर उन्होंने कहा कि जब भाजपा पचपन पार्टियों के साथ सरकार चला सकती है तो हम सपा के साथ मिलकर क्यों नहीं सरकार चला सकते हैं। सीटों के बंटवारे के मामले पर फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। सपा के साथ गठबंधन के भविष्य पर उन्होंने कहा कि यह परिस्थितियां बताएंगी। लेकिन आज भजपा सरकार के बातों पर किसी को विश्वास नहीं रह गया। कालाधन,मजदूर,किसान,महगाई आदि बात करने वाली भाजपा के शासन में महंगाई सबसे चरम पर है। पेट्रोल,डीजल के दाम आसमान पर है।आज देश एवं प्रदेश में अपराध का ग्राफ सबसे ज्यादा बढ़ा है। महिला सुरक्षा की बात करने वाली सरकार मैं आज महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। भाजपा की रात्रि चौपाल के बारे में उन्होंने कहा कि अधिकारी,कर्मचारी दिन में कार्यालयों में काम कर रहे हैं। रात में वह चौपाल में शामिल हो रहे हैं जो सरकार अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ गलत व्यवहार है। ऐसा करके उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। आजमगढ़ के दोनों लोकसभा सीट के टिकट वितरण को लेकर उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा। इस मौके पर डा. सरोज पांडे,कमलाकांत मोर्य,सुभाष चंद्र,वीरेंद्र पांडे,फूलचंद यादव,रामचंद्र जायसवाल,अरविंद सिंह, मदन यादव,देवनारायण मिश्रा,देवमणि पांडे,प्रमोद पांडे,अनवर हाशमी,रमेश यादव सहित सैकडौ लोग मौजूद रहे ।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment