.

भाजपा नगर इकाई ने सम्पर्क अभियान के तहत चौपाल लगा सुनी जन समस्या

आजमगढ़:: भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त के नेतृत्व में समरसता सम्पर्क अभियान के तहत चैपाल कार्यक्रम का आयेजन किया गया। जिसमें मड़या मुहल्ले में विवेक निषाद के संयोजन में चौपाल लगाकर स्थानीय नागरिकां की समस्याएं सुनी गईं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के प्रवासी हरबंश मिश्रा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्ता ने स्थानीय लोगों से बताया कि प्रदेश सरकार की योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने के लिए भारपा की सरकार संकल्पित है। जिसके लिए हमारे कार्यकर्ता गांव गांव, घर घर जाकर लोगों योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे है और लाभार्थी तक लाभ को पहुंचाने में सहायता कर रहे। चौपाल कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिलाओं ने शराबबंदी लागू करने की अपील की।
इस अवसर पर नगर महामंत्री मृगांक शेखर सिन्हा, विवेक निषाद, सुक्खू राम भारती, अवनीश चतुर्वेदी, शैलेन्द्र अग्रवाल, अरूण सिंह साधू, धर्मवरी चौहान, मयंक गुप्ता, नवनीत, रंजीत वर्मा, धर्मेन्द्र सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहें।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment