आजमगढ़:: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विछड़ा वर्ग विनोद राजभर का जनपद प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नगर से सटे भंवरनाथ स्थित एक मैरेज हाल में जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विनोद राजभर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहाकि यह जो सम्मान कार्यक्रम मेरे लिये आयोजित किया है यह मुझे हर पल याद दिलाता रहेगा कि आने वाली चुनौती बहुत बड़ी है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के नारे साथ आगे बढ़ते हुए मुझ जैसे मामूली कार्यकर्ता को गोरखपुर का क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा का बनाया है, यह केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है, क्योंकि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है। मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का व आपका के प्रति आभारी हूँ। पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहाकि पार्टी ने आजमगढ़ जनपद के निवासी व जिलामंत्री को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने ऐसे समय में पिछड़ा वर्ग का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाकर तमाम विरोधी पार्टियांे को करारा जवाब दिया है। 2014 व 2017 में पिछड़ा वर्ग के लोगों ने एक जुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान किया था। केन्द व प्रदेश की सरकार ने शोषित, वंचित व दलित समाज के लिए ढे़र सारी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर उन्हे लाभान्वित किया। हमे पूरा विश्वास है कि श्री राजभर पिछड़े वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़कर और मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे। इस अवसर पर अखिलेश मिश्र, श्रीकृष्ण पाल, घनश्याम पटेल, प्रेमप्रकाश राय, प्रभाकर तिवारी, डा श्याम नरायन सिंह, जय प्रकाश जायसवाल, सीता चैहान, धु्रव सिंह, ब्रजेश यादव, विनोद उपाध्याय, संगीता चैहान, बाबू राम बिंद, हनुमंत सिंह, विनय प्रकाश गुप्त, पंकज कौशिक, हरबंश मिश्रा, मृगांक शेखर सिन्हा, विवेक निषाद, अभिषेक सिंह सोनू, विवेक सिंह, अमन गगर्, महेन्द्र नाथ, दिलीप सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।
Blogger Comment
Facebook Comment