आज़मगढ़:: रौनापार क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को रौनापार थाना क्षेत्र के छपिया जोकहरा से बारात आयी थी। शादी की रस्म के दौरान पुराने सिंदूरदान को लेकर बाराती व घराती पक्ष में विवाद हो गया। पुलिस की पहल पर दोनों के बीच कोर्ट में शादी करने के लिए किसी तरह समझौता हुआ और दुल्हे को बिन व्याहे ही बारात सहित लौटना पड़ा। रौनापार थाने के छपिया जोकहरा गांव निवासी एक युवक की पहले ही शादी हो चुकी थी। पहली पत्नी से उसके पास दो बच्चे भी है। विवाद होने पर उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया है। वह शनिवार की रात में बिलरियागंज थाने के एक गांव में दूसरी युवती से शादी करने के लिए बारात ले कर आया था। शादी की रस्म के दौरान पुराने सिंदूरदान लाने पर बारातियों और घराती पक्ष में विवाद हो गया। इस पर लड़का पक्ष बिना दुल्हन के घर जाने की जिद करने लगा। सूचना मिलने पर बिलरियागंज के साथ ही जीयनपुर कोतवाली की पुलिस भी मौके पर आ धमक पड़ी।। पूछ -ताछ करने पर दूल्हे ने बताया कि उसकी यह दूसरी शादी है , पहली बीबी से दो बच्चे हैं। आपसी विवाद के कारण उससे संबंध विक्षेद हो गया है । इस बात की जानकारी पूर्व में ही लड़की के पिता को दे दी गयी थी। इस लिए नए सिंघरौटा की जगह पुराना सिंघरौटा ही लाया गया है। उधर जब लड़की के पिता से पूछताछ की गयी तो उसने इस बात की जानकारी से इन्कार कर दिया। काफी तर्क -वितर्क के बाद दोनों पक्षों में इस बात पर सुलह समझौता हुआ कि अब लड़का - लड़की की शादी कोर्ट मे होगी ,ताकि शादी के बाद वैवाहिक संबंध में कोई दिक्कत न आए। इसके चलते बिना दुल्हन के ही बारात लौट गई।
Blogger Comment
Facebook Comment