फूलपुर:: आजमगढ़ ::भारतीय जनता युवा मोर्चा फूलपुर मंडल के तत्वाधान में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह का स्वागत समारोह बस स्टाप नागा बाबा पोखरा पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि मैं कार्यकतार्ओं के साथ हमेशा कंधे से कन्धा मिलाकर चलूँगा तथा कार्यकतार्ओं के मनोबल को हमेशा ऊंचा उठाने का प्रयास करूंगा।उन्होंने अधिकारियों को भी इशारा किया कि किसी भी कार्यकर्ता के साथ अन्याय नहीं होना चाहिये। कार्यकतार्ओं का हित मेरे व पार्टी के लिए सर्वोपरि है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा नागेंद्र यादव ने जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष गोविंद कुमार यादव,राजेश सिंह महुवारी,राम मनी यादव,श्रीप्रकाश सिंह,सबक,सुधीर रावत,संतोष जायसवाल,हनुमन्त सिंह,बलराम तिवारी सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment