आजमगढ़ :: रानी की सराय थाना क्षेत्र के उंची गोदाम के पास सोमवार की रात पिकप वाहन के धक्के से बाइक सवार नाना , नानी व नाती घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान वृद्ध महिला की मौत हो गयी जबकि उसके पति व नाती की हालत गंभीर बनी हुई।
जानकारी के अनुसार रानी की सराय थाना क्षेत्र के विसुनपुर निवासी 75 वर्षीय शिवनाथ के ससुराल इनवल मेंहनगर में शादी थी। वह शादी में शामिल होने पत्नी सुदामी के साथ ससुराल गये थे। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद सोमवार की रात करीब आठ बजे नाती 18 वर्षीय अखिलेश पुत्र कुंवर के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। उंची गोदाम के पास पहुंचे ही थे की एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को धक्का मार दिया जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को रात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात सुदामी की मौत हो गयी।
Blogger Comment
Facebook Comment