.

पिछली सरकार की तुलना में अच्छा कार्य कर रही योगी सरकार-ओमप्रकाश राजभर,मंत्री

केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों का किया बखान
प्रदेश में शराबबंदी हेतु निरंतर प्रयास व संघर्ष करेंगे

सगड़ी: आजमगढ़ :: तहसील क्षेत्र के बैजाबारी ग्राम सभा में अपनी पार्टी के कार्यकर्ता राधे कृष्ण कनौजिया के घर पर आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान केंद्र सरकार के 4 साल पूरा होने पर केंद्र सरकार द्वारा संचालित 112 योजनाओं के साथ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनहित योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि हमारी सरकार पिछली सरकार की तुलना में अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर कोई आरोप नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने राष्ट्र हित व जनहित में अच्छी.अच्छी योजनाओं का क्रियान्वन किया,जिनमें प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को ड्रेस,स्वेटर व जूता,मोजा के साथ नया कलेवर दिया। वहीं विद्युत विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 1912 पर ग्रामीण क्षेत्र में 48 घंटे के अंदर व शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे के अंदर बिजली की समस्याओं के निपटारे हेतु सरकार द्वारा क्रियान्वित हुआ। आवास,शौचालय,राशन,पेंशन हेतु पारदर्शी जनहित की योजनाएं लागू की गई। यदि कहीं से कोई कमी रही तो मात्र कुछ अधिकारियों के द्वारा ढीला कार्य कर सरकार की बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर व्यक्तिगत व भारतीय समाज पार्टी की तरफ से पिछड़ी जाति 27 एसएसटी के के 22.5 परसेंट आरक्षण को तीन श्रेणियों में विभाजित करने हेतु निरंतर प्रयास व संघर्ष कर रहा हूं। जिससे कि अति पिछड़े,अति दलितों को सामाजिक न्याय मिल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों द्वारा 17 जातियों को चुनावी रूप से ठगने का कार्य किया गया देश में 8 प्रदेशों में मद्यपान को निषेध घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश में भी हम मद्यपान को निषेध करवाने हेतु संघर्ष कर रहे है।ं सड़क दुर्घटना, गरीबी के साथ शराब से सामाजिक कुरीतियां व विभिन्न पारिवारिक समस्याओं की जड़ में शराब है। जिसको पूर्ण रूप से उत्तर प्रदेश में बंद करवाने हेतु बलिया से शुरू कर पूरे प्रदेश में जन जागरण कर रहे हैं और प्रदेश सरकार से शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की पुरजोर पैरवी कर रहा हूं। इस अवसर पर मुख्य रूप से अखिलेश कनौजिया,वीरेंद्र कनौजिया,देवनाथ यादव,प्रेमपाल निषाद,कमलाकांत राय,भाने यादव,बिच्छे लाल राजभर प्रदेश संगठन मंत्री सैयद काजी अरशद अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष,चंद्रजीत राजभर,प्रदेश महासचिव एम पी राजभर,प्रदेश उपाध्यक्ष संजय राजभर,जिला महासचिव उपस्थित रहें।
]

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment