.

जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम ने दिए कुपोषण मुक्त गांव करने के निर्देश

आजमगढ़ 26 मई 2018-- जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने 82 गांव को कुपोषण मुक्त किये जाने वाले संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के अन्दर समस्त इन्डिकेटर को पूर्ण करते हुए कुपोषण मुक्त गांव कराना सुनिश्चित करें।
उन्होने बताया कि ई-शबरी के अन्तर्गत जनपद मे 0-5 वर्ष तक के कुल 5,59,400 बच्चे, माह अक्टूबर 2017 में वजन दिवस के अवसर पर चिन्हाकिंत किये गये थे, जिसमे से कुपोषित बच्चों की संख्या 1,04,939 तथा अति कुपोषित बच्चों की संख्या 39,771 थी। संबंधित वेबसाइट पर फिडिंग का कार्य एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण कर लिया जायेगा। अनुपूरक पोषाहार की आपूर्ति अति शीघ्र फर्माे/निर्माणकर्ता इकाईयों द्वारा जनपद मे होने वाली है, और विभागीय दिशा निर्देश के अनुसार वितरण आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा किया जायेगा तथा उन्होने बताया कि शौचालय का उपयोग करने, वीएचएनडी को और सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं आईसीडीएस विभाग के परस्पर एवं बेहतर समन्वय करके टीकाकरण आदि राष्ट्रीय कार्यक्रमों मे आंगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा एवं एएनएम द्वारा टीकाकरण करके गर्भवती, बच्चों आदि को पूर्ण रूप से प्रतिरक्षा कृत किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक गांवों को ओडीएफ कराया जाये तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से जनसामान्य मे जागरूकता प्रसारित करके शौचालय का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाये। इसी के साथ-साथ ई-शबरी की फिडिंग अतिशीघ्र संबंधित वेबसाइट पर कराया जाये तथा एनआरसी मे बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप भर्ती कराया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 रविन्द्र कुमार, परियोजना निदेशक दुर्गादत्त शुक्ल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ0 संजय, जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तेखार अहमद, मण्डलीय तकनीकी समन्वयक सफीक तथा समस्त संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment