आजमगढ़:: रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कल्याणपुर में बरदहुआ नदी के किनारे स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में भगवान शिव परिवार की प्रतिमा को खंडित कर मंदिर से बाहर फेंक दिया गया। शनिवार की सुबह श्रद्धालुओं ने देखा तो आक्रोशित हो उठे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना के उपरांत मौके पर पहुंची रौनापार पुलिस अराजक तत्वों की तलाश में जूटी हुई है। जानकारी के अनुसार कल्याणपुर ग्राम सभा में बरदहुआ नदी किनारे स्थित शिव मंदिर का संत घुरहू रविदास द्वारा सन 1961 में निर्माण कराया गया था। शुक्रवार की देर रात अराजक तत्वों द्वारा मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं को खंडित कर दिया गया। मंदिर के अस्थाई पुजारी भोला पटहारा द्वारा मंदिर पर पूजा अर्चना की जाती है। शनिवार की सुबह पूजा .अर्चना हेतु पंहुचने पर प्रतिमाओं के टूटने की जानकारी क्षेत्र में हुई। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा रौनापार पुलिस को दोपहर बाद सूचना दी गई जिस पर रौनापार थाना प्रभारी संदीप यादव,एसआई अश्वनी मिश्रा,लाटघाट चौकी इंचार्ज राजेंद्र मिश्रा सहित पुलिस बल ने पहुंचकर मंदिर का निरीक्षण किया और अराजक तत्वों के विषय में ग्रामीणों से पूछ ताछ शुरू कर दी।
Blogger Comment
Facebook Comment