आजमगढ़:: शहर कोतवाली क्षेत्र के कोल पाडेंय निवासिनी विवाहिता बीते 23 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई थी । परिजन ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां रविवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वही मृतका के परिजन ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका गुडिया 25 पत्नी अजय यादव बीते 23 मई को विदाई करा कर अजय घर लाया। और उसी दिन दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में गुडिया आग से झुलस गई। सूचना गुडिया के परिजन को भी दी गई जहा परिजन ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका कंधरापुर थाना क्षेत्र के रद्युपुर गांव निवासी गुनाथ यादव की पुत्री थी। पिता का आरोप है कि दहेज के लिए मेरी बेटी को मिटृी का तेल छिड़कर आग लगा दिया। मृतका के एक पुत्र एक पुत्री है। बच्चों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
Blogger Comment
Facebook Comment