.

मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर काँग्रेस ने मनाया विश्वासघात दिवस

आजमगढ़। काँग्रेस जनों ने जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर विरोध स्वरूप विश्वास घात दिवस मनाया और नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने बढ़ती मंहगाई बेरोजगारी तथा पेट्रोल पदार्थों की बेतहाशा मूल्य वृद्धि पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहाकि भाजपा की मोदी सरकार जनहित के मुद्दों पर पर विफल रही है और देश की जनता के साथ उसने विश्वास घात किया है। उन्होंने कहाकि भाजपा राज में दलितों अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न बढ़ रहा है। देश की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। इस मौके पर बेलाल अहमद, लालसा राय, त्रिभुवन  दूबे, चन्द्रपाल सिंह यादव, यदुनाथ सिंह प्रवीण सिंह, मुन्नू यादव, ओंकार पाण्डेय,सुरेन्द्र सिंह,मालती मिश्रा, रामगनेश प्रजापति, डॉ. सुधाकर राम राजबली, राम मुकेश राम अवध यादव, श्याम देव मास्टर, ओम प्रकाश सिंह, बनवारी राम आदि मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment