.

बुद्धिजीवियों को गिनाई सरकार की उपलब्धियां:: बगैर भेदभाव काम कर रही सरकार -जयनाथ सिंह , अध्यक्ष


आजमगढ़:: भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित नेहरू हाल सभागार में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष शिव नाथ यादव ने सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहाकि बुद्धिजीवी समाज सरकार के 4 वर्ष के कार्यों की निष्पक्षता के समीक्षा करे और सरकार के प्रयासों में कहीं कमी रह गयी हो तो उससे सरकार व पार्टी को अवगत करायें ताकि सरकार व पार्टी सुधार कर सके। उन्होंने कहाकि मोदी सरकार सबका साथ बगैर भेदभाव के काम कर रही है और देश की सवा सौ करोड जनता के उत्थान के साथ काम करते हुए भारत को वैश्विक स्तर पर गौरव दिलाया है। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने बुद्धिजीवी समाज के प्रति आभार जताया तथा निरन्तर मार्ग दर्शन करते रहने का आग्रह भी किया। सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी के नेता रजत सिंह परमार, डॉ. रामजी सिंह, डॉ. वेद प्रकाश सिंह, डॉ. मनीष राय, कुलदीप राम, राम विलास प्रजापति ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सम्मेलन को धनश्याम पटेल, वेद प्रकाश उपाध्याय, रामाधीन सिंह, हौसला प्रसाद उपाध्याय, माला द्विवेदी, गीता सिंह, दुर्गा प्रसाद अस्थाना, आदि ने सम्बोधित किया। इस मौके पर डॉ. श्याम नरायन सिंह, सच्चिदानन्द सिंह, रामपालू सिंह, ध्रुव सिंह, शिवनाथ सिंह, बृजेश यादव, विनय प्रकाश गुप्ता, आशुतोष मिश्र, राकेश सिंह, पंकज कौशिक, मनीष सिंह, ऋषिकान्त राय, विक्रम पटेल, डॉ. भक्तवत्सल, सुधीर अग्रवाल, मृगांक शेखर सिन्हा, विवेक अवनीश, पवन सिंह, संदीप सिंह, सोनू विनोद अग्रवाल, चण्डिका नन्दन सिंह, सुनील राय , राजेश सिंह, महुआरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment