.

पुलिस लाइन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की हुई बैठक,दिए गए निर्देश

आजमगढ़ :: शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी )यूनिट की एक समीक्षा समन्वय बैठक अपर पुलिस अधीक्षक यातायात व नोडल अधिकारी AHTU आजमगढ़ के नेतृत्व में संपन्न हुई जिसमें रामप्यारे सिंह सदस्य सीडब्ल्यूसी आजमगढ़, श्रीमती कामिनी सिंह व ममता यादव, डायल हंड्रेड महिला हेल्पलाइन आजमगढ़, श्री राजमणि यादव सदस्य किशोर न्याय बोर्ड आजमगढ़, श्री अरुण कुमार शर्मा अभियोजन अधिकारी, डॉ. एम.के.शाह डीप्टी सीएमओ आजमगढ़ सम्मिलित हुए। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात ने थानों से आए हुए बाल कल्याण अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां भी मानव व्यवहार में  दुर्व्यवहार की संभावना हो ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करके तत्काल वैधानिक कार्यवाही करें।   

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment