.

पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व की बड़ी अर्थ व्यवस्थाओं में एक बना भारत-जयनाथ सिंह

आजमगढ़:: भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह ने शुक्रवार को नगर के रोडवेज स्थित एक होटल के सभागर में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहाकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एनडीए सरकार ने 4 सालों में देश का मान वैश्विक स्तर पर बढ़ाया और वर्तमान समय में भारत विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो चुका है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय के विचार के आलोक में समाज के अन्तिम व्यक्ति के विकास के लिए काम कर रही है। स्वास्थ्य चिकित्सा, सड़क परिवहन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है और 2022 तक देश में हर व्यक्ति को आवास व शौचालय उपलब्ध करायेगी। श्री सिंह ने जनधन योजना, उज्जवल योजना, जन सुरक्षा योजना, मुद्रा योजना, स्वास्थ्य हेल्थ कार्ड, उजाला योजना, दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना, कौशल विकास योजना, आयुष्मान भारत योजनाओं को जिक्र करते हुए कहाकि मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक की समस्या से मुक्ति हेतु मुस्लिम वीमेन प्रोटेक्शन आन मैरिज बिल पास कराया है। हल सब्सिड़ी के नाम पर सरकारी धन को रोकने के लिए मुस्लिम संगठनों की माँग पर इसे खत्म कर उसे धन को मुस्लिम समाज के उत्थान में लगाया जायेगा। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार किसानों की आमदनी दूना करने की दिशा में अनेक ठोस कदम उठाया है। जैविक खेती पर बल दिया है। आयुष्मान योजना के तहत 10 करोड़ परिवारों यानी 50 करोड गरीबों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के 4 साल पूरे होने पर 26 मई से 31 मई तक विभिन्न आयोजनों के माध्यमसे केन्द्र सरकार, भाजपा एवं एनडीए के लोग सरकार का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करेंगे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment