.

पुण्यतिथि पर स्मृति सभा :: स्व. चन्द्रजीत यादव व्यक्ति नहीं विचार थे-बलिहारी बाबू

 आजमगढ़। सामाजिक न्याय आन्दोलन के संस्थापक, पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. चन्द्रजीत यादव की पुण्य तिथि पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर स्थित नेहरू हाल के सभागार में सामाजिक न्याय एवं बाल भवन केन्द्र तथा सामाजिक न्याय आन्दोलन के संयुक्त तत्वावधान में स्मृति सभ का आयोजन पूर्व सांसद बलिहारी बाबू की अध्यक्षता में किया गया। केन्द्र के निदेशक राम जनम यादव के अतिथियों का स्वागत करते हुए स्व. चन्द्रजीत यादव के जीवन संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहाकि वे सामाजिक न्याय के विश्व स्तरीय नेता रहे। मुख्य वक्ता प्रो. ओमशंकर मण्डल ने कहाकि वर्तमान समय में लोक तंत्र पर धन तंत्र हावी हो गया है। स्व. चन्द्रजीत यादव को यादव करते हुए उन्होंने बताया कि समाज सुधारों की लम्बी परम्परा के वे महान चिन्तक व विचारक थे। आरक्षण की चर्चा करते हए उन्होंने कहाकि जनसंख्या के आधार पर सबकी हिस्सेदारी होनी चाहिए। हर वर्ग का आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने कहाकि कीमी लेयर को व्यवस्था आरक्षण समाप्त करने की साजिश है। शिक्षा समान होनी चाहिए। राजसत्ता स्वास्थ्य सेवाओं का निजीकरण को बढ़ावा दे रही है जिससे पिछड़ों दलितों व गरीबों की बदहाली बढ़ती जा रही है। अध्यक्षीय सम्बोधन में पूर्व सांसद बलिहारी बाबू ने स्व. चन्द्रजीत यादव को सामाजिक न्याय का अप्रतिम योद्वा बताते हुए कहाकि के व्यक्ति नहीं विचार थे। इस मौके पर मोती लाल यादव मास्टर, पूर्व मंत्री दल सिंगार यादव, पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव, पूर्व सांसद रमाकान्त यादव, विधायक आलम बदी, सपा अध्यक्ष हवलदार यादव, जीत बहादुर यादव, रामअचल , यदुनाथ यादव, विमला यादव, नगीना यादव, मुखराम यादव, बनवारी जालान, ज्ञान प्रकाश दूबे, वैभव वर्मा, राम समुझ, जवाहर सैनी, मुन्नू यादव, ज्ञान प्रकाश दूबे आदि ने अपने रखे। लोक गायक कमलेश यादव ने गीत प्रस्तुत किया। संचालन सामाजिक न्याय आन्दोलन के रामकुमार यादव ने किया। दिनेश यादव, उमेश यादव ने आयोजन में प्रशंसनीय योगदान किया। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment