60 वर्षों तक पत्रकारिता की सेवा करते हुए लोकप्रिय हो गये थे दैनिक 'देवव्रत' के संस्थापक
आजमगढ़:: वयोवृद्व पत्रकार ठाकुर प्रसाद यादव का लम्बी बीमारी से मंगलवार को मध्याहन 12 बजे पैतृक आवास बुदैठा पर निधन हो गया। पत्रकार के निधन से लोगों में शोक की लहर व्याप्त हो गयी। नगर के निकट भदुली बाजार से सटे गाँव बुदैठा में सामान्य कृषक परिवार में जन्में स्व. ठाकुर प्रसाद यादव ने सन् 1966 से पत्रकारिता से जुड़े और लम्बे समय तक इसी क्षेत्र में अपनी सेवा दी । उन्होंने कलेक्ट्रेट सिविल लाईन के निकट शहीद द्वारा पर एक कमरे में स्वाभिमान प्रकाशन संस्थान की स्थापना की तथा साप्ताहिक 'देवव्रत' का प्रकाशन प्रारम्भ किया। अपने परिश्रम से देवव्रत का दैनिक संस्करण किया और अपने पुत्र विजय कुमार यादव के साथ उसकी निरन्तरता बनाये रखा। अस्वस्थ होने के कारण तीन वर्ष पूर्व वह घर पर ही रहने लगे। मंगलवार को 90 वर्ष की उम्र में अपनी इहलीला समाप्त कर अनन्त में विलीन हो गये। उनका अंतिक संस्कार तमसा तट पर विधि विधान से आज सम्पन्न हुआ। स्व. ठाकुर प्रसाद यादव अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये। 60 वर्षों तक पत्रकारिता की सेवा करते हुए वे लोगों में काफी लोकप्रिय हो गये थे। उनके निधन पर शंकर गिरी, संदीप उपाध्याय, देवव्रत श्रीवास्तव, विनय खरवार , रामसिंह यादव, भूपेन्द्र शर्मा, विवेक कुमार गुप्ता, बद्री प्रसाद गुप्त, जगदीश यादव ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहाकि स्व. ठाकुर प्रसाद अत्यन्त सरल निष्ठावान लोकप्रिय ईमानदार व्यक्तिव के धनी थे और उन्होंने आदर्श पत्रकारिता के मानदण्ड स्थापित किया है।
Blogger Comment
Facebook Comment