मुहम्मदपुर :: आजमगढ़ :: खंड विकास अधिकारी मुहम्मदपुर संतोष नारायण गुप्ता को थप्पड़ मारने को लेकर प्रादेशिक विकास सेवा संगठन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर ब्लॉक मुहम्मदपुर कार्यालय पर ब्लॉक के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा दो दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
धरने में अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि 29 मार्च को रामदेव मेमोरियल महाविद्यालय रानीपुर रजमो मुहम्मदपुर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन की तैयारी खंड विकास अधिकारी संतोष नारायण गुप्ता को एडीएम प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी ने थप्पड़ मारा और गला दबाया था। जिसकी जानकारी होने पर ब्लॉक के कर्मचारियों व सफाई कर्मियों ने 29 मार्च को ही जाम लगा कर धरना दिया था जिस संबंध में जिलाधिकारी आजमगढ़ ने समिति गठित कर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह को नामित किया और 3 दिन के अंदर जांच करा कर दोषी के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन दिया था। लेकिन 1 सप्ताह हो जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। अधिकारियों कर्मचारियों ने कहा कि निष्पक्ष जांच तथा एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी के ऊपर कार्यवाही नहीं होगी तो धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जयप्रकाश सिंह, मनोज यादव ,भालचंद यादव ,महेंद्र यादव ,रमेश सिंह ,रामचंद्र राम ,हरिश्चंद्र ,पवन,बृजभान शर्मा, दलसिंगार ,रामाश्रय यादव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, राजवंश सिंह, मनीष मौर्य ,लालजीत राम,,सरवन, विवेकानंद राय, मीरा विनोद कुमार ,लालधारी, मिथिलेश पाठक, यश एन सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment