.

अहरौला :: जमीनी विवाद में हुई मारपीट में आठ लोग घायल,मड़ई फूंकने का भी आरोप

आजमगढ़:: आजमगढ़ अहरौला थाना क्षेत्र के भैसासुर गांव में गुरुवार की सुबह 8 बजे जमीनी विवाद विवाद को लेकर हुई मारपीट में आठ लोग घायल हो गये। इस दौरान जमकर लाठी और डंडे का प्रयोग किया गया। आरोप है की दबंगों ने एक पक्ष की मड़ई में भी आग लगा दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजवाया। 
उक्त गांव निवासी राम पलट पांडेय और इंद्रेश पांडेय के बीच वर्षो से भूमि विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर गुरूवार की सुबह दोनों पक्षों में विवाद हुआ और मारपीट में बदल गया। मारपीट में एक पक्ष से डिंपल पांडेय 32 पत्नी कृपाशंकर पांडेय, माधुरी देवी 50 पत्नी महेंद्र प्रताप, इंद्रावती देवी 65 पत्नी शीतला पांडेय व दूसरे पक्ष से प्रतिमा पांडेय 22 पुत्री इंद्रेश पांडेय, प्रतिमा 20 पुत्री इंद्रेश,घायल हो गई। पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल विद्या देवी 70 पत्नी रामपलट पांडेय और दूसरे पक्ष की उषा 50 पत्नी इंद्रेश की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ग्रमीणों के मुताबिक रामपलट पांडेय और इंद्रेश पांडेय के बीच पुश्तैनी भूमि का विवाद वर्षो से चल रहा है। दोनों पक्षों में इस भूमि को लेकर कई बार मारपीट हो चुकी है। रामपलट ने विवादित जमीन पर 2 दिन पहले मंडई डालने का प्रयास किया था। बुधवार को इसी भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गया था। उस समय मौके पर डायल 100 टीम गयी थी और आरोप है कि पुलिस ने ही रामपलट को मंडई डालने को कहा था। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने पुलिस पर पैसा लेकर मनमानी का आरोप लगाया था।
गुरूवार को मड़ई डालने को लेकर विवाद हुआ और आठ लोग घायल हो गये। घटना के पीछे लोग पुलिस की लापरवाही को जिम्मेदार मान रहे हैं। दोनों तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ मेडिकल कराकर पुलिस को तहरीर दे दी गई है लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। राम पलट पक्ष के लोग दूसरे पक्ष पर मड़ई फूंकने का भी आरोप लगा रहे हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment