.

वाराणसी जोन प्रतियोगिता में आजमगढ़ पुलिस बल विभिन्न खेलों में चैम्पियन,एसपी ने किया पुरुस्कृत


आजमगढ़ :: वाराणसी जोन की अन्तरजनपदीय वालीबाल, बास्केटबाल, हैंडबाल एवं योगा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक-02.04.2018 से 04.04.2018 तक जनपद बलिया में सम्पन्न हुआ।  जिसमें प्रतियोगिता के टीम प्रभारी मुख्य आरक्षी हरिवंश सिंह व पीटीआई (कोच) व आरक्षी दीनदयाल के कुशल प्रशिक्षण व देखरेख मे जनपद आजमगढ़ पुलिस बल द्वारा हैंडबाल और बास्केटबाल में जनपद-वाराणसी से तथा योगा व महिला वालीबाल प्रतियोगिता में जनपद-बलिया को फाइनल में पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके साथ ही जनपद पुलिस ने पुर्व में अन्तरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता वाराणसी जोन में प्रथम स्थान, अन्तरजनपदीय पुलिस बैंडमिन्टन प्रतियोगिता जोन वाराणसी में प्रथम स्थान, अन्तरजनपदीय ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता वाराणसी जोन में प्रथम स्थान, अन्तरजनपदीय जूडो प्रतियोगिता वाराणसी जोन में प्रथम स्थान, 21 वीं रिवाल्वर/पिस्टल प्रतियोगिता जोन वाराणसी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
उपरोक्त खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रर्दशन करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री अजय कुमार साहनी ने पुरस्कृत कर बधाईया दी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment