.

अहरौला :: दुराचार मे असफल होने पर महिला को चाकू मार किया घायल

आजमगढ़:: अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर रात एक युवक ने दुराचार मे असफल होने पर विवाहिता को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर युवक फरार हो गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासनी महिला का मकान गाँव से अलग सिवान मे है। इसका पति रोजी रोटी के सिलसिले मे दिल्ली में रहता है। शुक्रवार की रात मे महिला भोजन  करके अपने बच्चो को सुलाकर घर के बरामदे मे सो गई। गाँव का ही एक युवक रमेश राजभर आया और उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया।जब महिला ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसे चाकू मार कर घायल कर दिया। इस बावत महिला ने शनिवार को थाने पहुँच कर तहरीर दिया। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दिया है। इस सबंध में थानाध्यक्ष अहरौला चन्द्रभाभान यादव ने बताया कि महिला की तहरीर पर गांव के ही रमेश राजभर के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment