फूलपुर/आजमगढ़। कोतवाली के एक गांव में गुरुवार की रात में प्रेमी के चक्कर में फंसी युवती मंडप में सिंदूरदान के समय बेहोश हो गई। सुबह होने पर उसने दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया। युवती की इच्छा पर परिजनों ने शुक्रवार दोपहर में उसके प्रेमी के घर भेज दिया। फूलपुर कोतवाली के एक गांव की युवती बीएड की छात्रा है। उसकी शादी जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के बीए के छात्र से तय हुई थी। गुरुवार की रात में लड़का पक्ष गाजे.बाजे के साथ बरात लेकर लड़की के दरवाजे पर पहुंचा। रात लगभग 12 बजे मंडप में सिंदूरदान के समय लड़की मंडप में बेहोश हो गई। पूरी रात दोनों पक्ष उसका इलाज और आस.पास के गांवों से सोखा बुला कर झाड़ फूंक करते रहे। इसके बाद भी युवती गुमशुम पड़ी रही। सुबह होने पर उसने दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया। इस पर दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत होती रही। एक.दूसरे पर हुए खर्च को वहन करने पर किसी तरह दोनों पक्षों ने समझौता किया। बरात वापस चली जाने पर युवती ने परिजनों को बताया बगल के गांव के युवक से उसका लंबे समय से प्रेम चल रहा है। उसी से उसकी शादी होगी। इस पर परिजनों ने दोपहर में युवती को उसके प्रेमी के घर पहुंचा दिया।
Blogger Comment
Facebook Comment