आजमगढ़:: पति से हुए विवाद से नाराज विवाहिता ने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क खुद को आग के हवाले कर लिया , गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कंधरापुर थाना क्षेत्र के जमुआ हरिराम गांव निवासी संदीप शुक्ला की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व क्षेत्र के बस्ती ग्राम निवासी सुरेश पांडेय की पुत्री अंतिमा के साथ हुई थी। गुरुवार की सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इससे नाराज पत्नी अंतिमा ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में मायके वालों ने विवाहिता को दहेज के चलते जला देने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पाकर कंधरापुर थाना प्रभारी सरिता सिंह जिला अस्पताल पहुंचीं और मरणासन्न हालत में रही अंतिमा का बयान दर्ज किया।
Blogger Comment
Facebook Comment