विवाद के बाद पति ने ससुराल वालों पर लगाया था बंधक बनाने का आरोप आजमगढ़ :: रौनापार थाना क्षेत्र में पत्नी की विदाई कराने आये पति और ससुर को पत्नी ने ससुराल जाने से इनकार इंकार कर दिया तो लडकी पक्ष वालों से उनकी कहा.सुनी हो गई। जिसके बाद ससुराल आये पति ने 100 नंबर पुलिस को दे दी और अपने ससुराल वालों पर बंधक बनाने का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आरतमुनि गुप्ता ने अपनी पुत्री की शादी थाना बडहलगंज ग्राम पिड़हनी निवासी रामयाद गुप्ता के लडके नीरज गुप्ता से 2014 मे की थी। लेकिन बाद मे पति व पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई और लडकी मायके खोजौली रहने चली आई। जिसकी विदाई कराने बुद्घवार की शाम को रामयाद गुप्ता व उनके लडके नीरज गुप्ता खोजौली आये जहाँ देर रात में दोनों पक्षों मे फिर कहा सुनी होने लगी। लडकी पक्ष वाले दहेज मे दिये गये सामान वापस माँगने लगे। उसके बाद पिता-पुत्र दोनो पर दबाव बनाने लगे तब मजबूर होकर नीरज ने डायल 100 पुलिस को फोन किया और कहा कि हम लोगो को ससुराल वालों ने बंधक बना लिया है। सूचना मिलने पर मौके पर पंहुची पुलिस ने विदाई कराने आये लडकी के ससुर रामयाद गुप्ता व पति नीरज गुप्ता तथा लडकी के भाई सुबाष गुप्ता व पिता आरतमुनी गुप्ता को थाने ले आयी। काफी देर तक सुलह समझौते का प्रयास किया गया। जब दोनो पक्ष नही मानें तो दोनो पक्षो का धारा
Blogger Comment
Facebook Comment