.

.

.

.
.

जी0डी0 ग्लोबल स्कूल ::‘आइस्क्रीम-डे' पर नन्हे मुन्हे बच्चों ने आइसक्रीम के मजे उठाये

आजमगढ़ :: करतालपुर बाईपास स्थित जी0डी0 ग्लोबल स्कूल के नन्हे मुंहे बच्चों द्वारा ‘आइस्क्रीम-डे‘ मनाया गया। छोटे बच्चों के लिए आयोजित की गयी इस आइस्क्रीम पार्टी में कई गतिविधियाँ आयोजित की गई। जिसमें नन्हें बच्चों ने रंग-बिरंगें कपडे़ पहनकर आइस्क्रीम सम्बधित गीत, कविता आदि का सस्वर वाचन किया और गर्मी के इस वातावरण में आइस्क्रीम के मजे उठाये।
कार्यक्रम के अन्त में हेड मिस्ट्रेस श्रीमती सपना सिंह ने बच्चों के कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि नौनिहालों के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम मनोरंजन के साथ उनकी प्रतिभाओं को भी मुखरित करते हैं।
इस अवसर विद्यालय प्राचार्य श्री विधान तिवारी, उपप्राचार्या श्रीमती मधु पाठक, इंचार्ज श्रीमती पिंकी सिंह सहित समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे। ‘

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment