आजमगढ़ :: गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर सिद्धिपुर के पास एक ठेला चालक को रोडवेज बस ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी की देर शाम सिद्धिपूर ग्राम निवासी ठेला चालक राम लखन पुत्र सेवक 60 साल बिंद्रा बाजार से काम निपटा कर अपने घर सिद्धिपूर जा रहा था की मुजफ्फरपुर के पास जैसे ही वह गायत्री प्रोजेक्ट कैंप के सामने पंहुचा की पीछे से आजमगढ़ की तरफ से जा रही रोडवेज बस बलिया डिपो से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। स्थानीय लोगों का कहना है की हाईवे निर्माण में लगे सड़क गायत्री प्रोजेक्ट्स के उपकरण खड़े होने के कारण आवागमन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिससे जिसके चलते अनियंत्रित बस से यह दुर्घटना हुई है।
Blogger Comment
Facebook Comment