.

.

.

.
.

दीदारगंज :: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने पेड़ से लगा ली फांसी

आजमगढ़ :: दीदारगंज थाने के सुरहन गांव में शुक्रवार की रात में 35 वर्षीय युवक ने अपने नाना के बगीचे में पेड़ से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह पेड़ से लटकता शव पाए जाने पर गांव में सनसनी फैल गई। मृत युवक इलाहाबाद में किसी विभाग में बाबू पद पर कार्यरत बताया जा रहा है । सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दीदारगंज थाने के सुरहन गांव निवासी विवेकानंद उर्फ विक्की सिंह पुत्र करूणेश देव सिंह अपने ननिहाल में खुद के मकान में रहता था। उसके पिता स्वास्थ्य विभाग में ब्लाक में कर्मचारी थे। पिता का निधन होने के बाद मृतक आश्रित के रूप में विवेकानंद की इलाहाबाद जिले में किसी ब्लाक में बाबू पद पर नियुक्ति हुई थी। उसके पास पांच माह का एक पुत्र है। पत्नी बच्चे के साथ सुरहन गांव में ही रहती थी। होली पर विवेकानंद ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर आया था। इस बीच पांच दिन पूर्व उसकी पत्नी बच्चे के साथ मायके चली गई थी। होली पर घर पर अकेले विवेकानंद ही था। शुक्रवार को सुबह घर से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित नाना के बगीचे में विवेकानंद का पेड़ की डाल से मफलर से बंधा लटकता शव पाए जाने पर ननिहाल में कोहरमा मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दीदारगंज थानाध्यक्ष मंजय सिंह ने बताया कि मृत युवक इलाहाबाद में ब्लाक में बाबू पद पर कार्यरत था। उसने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा कर जान दे दी। आत्महत्या किए जाने को लेकर उसके ननिहाल वालों से पूछताछ की गई,मगर कुछ पता नहीं चल पाया। उसकी पत्नी मायके गई हुई है। पत्नी के आने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा। 



Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment