.

.

.

.
.

अलग अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, छह हुए घायल

आजमगढ़:: महराजगंज और बिलरियागंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अनियंत्रित स्कार्पियों के पेड़ से टकरा जाने व अनियंत्रित कार के दीवार से टकरा जाने पर एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन युवक घायल हो गए। तहबरपुर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित बाइक पलट जाने से बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की भी मौत हो गई। मृत युवक परिवार का इकलौता पुत्र था। वहीं रानी की सराय क्षेत्र में ट्रक और बाइक सवार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। दीदारगंज थाना क्षेत्र में बिजली पोल से टकरा कर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बिलरियागंज थाने के देवरिया गांव निवासी 35 वर्षीय अशोक यादव पुत्र चंद्रसेन यादव अपने 10 वर्षीय पुत्र और गांव निवासी 25 वर्षीय रिपेश पुत्र बृजराज के साथ शुक्रवार को होली पर स्कार्पियो से अपने ससुराल गया था। दिन में लगभग तीन बजे वापस घर आ रहा था। इस बीच महराजगंज थाने के बिलरियागंज मार्ग पर नरायनपुर गांव के पास अनियंत्रित स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई। परिणाम स्वरूप अशोक और रिपेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय रिपेश ने दम तोड़ दिया।
रानी की सराय कस्बे के निजामाबाद मोढ़ के पास गुरुवार की रात में वाइक -ट्रक से भिडंत में वाइक सवार महिला कीं जहां मौत हो गई, वहीं पति घायल हो गया। मृत महिला 32 वर्षीय रूखसाना पत्नी इरशाद मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के मकई गांव की निवासिनी थी। इरशाद बाइक से गंभीरपुर थाने के विषहम गांव में स्थित ससुराल में 11 मार्च को होने वाली शादी में शामिल होने के लिए जा रहा था।
वहीँ फूलपुर कोतवाली के कौड़िया गांव निवासी 18 वर्षीय राकेश पुत्र स्व.रमेश यादव शुक्रवार को होली के दिन बाइक से तहबरपुर क्षेत्र में जा रहा था। इस बीच लगभग दो बजे तहबरपुर थाने के मधसिया गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो कर पलट गई। मौके पर ही बाइक सवार राकेश की मौत हो गई। मृत राकेश के माता-पिता का पहले ही निधन हो गया था। परिवार में अकेले राकेश ही था। इसके अलावा एक बहन है।
मुबारकपुर थाने के सादीपट्टी गांव निवासी 18 वर्षीय बीरू पुत्र कृष्णमैनन और 19 वर्षीय कमलेश पुत्र श्यामलाल शुक्रवार को चार बजे बाइक से बिलरियागंज जा रहे थे। इस बीच पीछे से आ रही कार पटवध बाजार में बाइक सवार युवकों को टक्कर मारते हुए पोखरे की दीवार को तोड़ते हुए पोखरे के परिसर में घुस गई। चालक कार छोड़ कर फरार हो गया।
दीदारगंज थाने के करूई गांव के पास गुरुवार की शाम को अनियंत्रित बाइक के टकरा जाने से बाइक सवार 40 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मधुकर मिश्रा पुत्र पारस करूई गांव का निवासी है। उसे वाराणसी के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिलरियागंज संवाददाता के अनुसार शनिवार को सुबह दस बजे विजयापार गांव के पास आमने-सामने बाइक टक्कर में विजयापार गांव निवासी के 65 वर्षीय गोमती सिंह घायल हो गए। बाइक चला रहा सर्वेश यादव बच गया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment