बैर खत्म करने का सरल माध्यम है भोज आयोजन : देवविजय आजमगढ़। योग मंच द्वारा योगाचार्य देवविजय यादव के नेतृत्व में लोगों के भीतर से बैर भाव खत्म करने के लिए श भोज कार्यक्रम का आयोजन रविवार को योगस्थल कुंवर सिंह उद्यान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ रवि प्रकाश यादव ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। जिसमें योगमंच के साधकों, विकास अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह सहित शहर के प्रतिष्ठित लोगों ने भोज कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। योगाचार्य देवविजय यादव ने कहाकि व्यक्ति का जीवन नीचे गिरने के लिए नहीं ऊंचा उठने के लिए है। क्योंकि व्यक्ति का विचार ही व्यक्ति को ऊंचा व नीचा बनाता है। विचार का तालुकात हमारे आहार से है। जैसा आहार वैसा विचार, जैसा अन्न वैस मन। इसलिए शुद्ध व संतुलित आहार व्याक्ति को करना चाहिए और समाज में फैल रहे बैर भाव को खत्म करने के लिए एक जुट होकर करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठित व्यक्तियों मे प्रो दुर्गा अस्थाना ने बताया कि भोजना प्रसाद में चावल, दाल, बांटी, खीर लोगों को इस भोज कार्यक्रम मे खिलायी गयी जिसमें लोगों ने बिना भेदभाव के प्रसाद व भोजना ग्रहण किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बैर भाव खत्म करना सफल रहा।
Blogger Comment
Facebook Comment