आजमगढ़ : वेतनमान रोक दिए जाने से आक्रोशित उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा गुरुवार को सिधारी कमिश्नरी स्थित कार्यालय में प्रदर्शन किया गया। बाद में समझौता होने पर कर्मचारी काम पर लौटे। अध्यक्ष रामजनम प्रसाद रावत ने बताया कि कार्यालय अपर निदेशक ग्रेड-2 पशु पालन विभाग मंडल के कर्मचारियों का वेतन विभाग द्वारा बिना कारण रोक दिया गया था। इससे क्षुब्ध होकर कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसके बाद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की उपस्थिति में अधिकारियों द्वारा सम्मान जनक समझौता किया गया। इसमें अपर निदेशक ग्रेड-2 मंडल द्वारा कर्मचारियों का रुका हुआ वेतन बहाल कर कर्मचारियों के विरूद्ध किसी प्रकार की उत्पीड़नात्मक न करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद कर्मचारी अपने कार्य पर लौट गए। इस मौके पर संजय कुमार, दयाराम गोंड, अनिल, संतोष, वंशबहादुर, गौतम मौजूद थे।
Blogger Comment
Facebook Comment