.

बरदह : घर में घुस कर लूटपाट के दौरान युवती के साथ गैंगरेप,कप्तान के आदेश पर मुक़दमा दर्ज

होली की पूर्व संध्या पर हुई घटना, सात लोगों के खिलाफ लूटपाट और बलात्कार का मुकदमा दर्ज 
आजमगढ़ : बरदह थाने के एक गांव में 22 दिन पूर्व नशे में धुत युवकों ने एक महिला के घर में घुस कर लूट-पाट की और जाते-जाते महिला की बेटी के साथ बलात्कार भी कर गए। पीड़िता इलाज कराने के बाद थाने पर पहुंची,तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया। इस पर उसने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गुरुवार को पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ लूटपाट और बलात्कार का मुकदमा दर्ज करने के साथ आरोपियों की धर-पकड़ शुरू की।
बरदह थाने के एक गांव की महिला का पति बाहर रहता है। महिला अपने सयानी बेटी और छोटे बच्चों के साथ घर पर रहती है। होली की पूर्व संध्या पर एक मार्च की रात में गांव के ही सात युवक नशे में धुत होकर उसके घर में घुस गए और लूट-पाट करना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर जब तक गांव के लोग आते,तब तक महिला की बेटी के साथ बलात्कार कर भाग निकले। बलात्कार की शिकार बेटी को मां ने इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। सुधार होने पर तीसरे दिन बरदह थाने पर पहुंची, तो पुलिस ने जांच पड़ताल के बहाने रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया। इस पर महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गुरुवार की शाम को पुलिस ने रोहित पुत्र हरिलाल, प्रमोद पुत्र रामअवतार,दीपक पुत्र रामसमुझ,कल्लू पुत्र दिनेश, रामकेश पुत्र जहुरन, दिनेश पुत्र रामअवध, राजेश पुत्र हरिलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। विवेचक एसआई ज्ञानचंद्र शुक्ला ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को गांव में पहुंचे मगर आरोपी घर से फरार हो गए थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment