तरवां :: आजमगढ़:: तरवां थाना क्षेत्र के ऊंचहुआ ग्राम सभा के पुरवा ठाटा के सिवान में बिजली के खंभे के तार में हुई शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से वजह से बुधवार 12:00 बजे दिन में गेहूं के फसल में आग लग गई। जिसमें किसानों की 25 बीघा लगभग फसल जलकर नष्ट हो गई ,बड़ी मशक्कत से ग्राम वासियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में गांव के श्यामा यादव पुत्र जंगन का 15 बिस्वा, राजेंद्र यादव पुत्र सिधारी यादव का 8 बिस्वा, विनोद यादव पुत्र रामचन यादव 10 बिस्वा, महेंद्र पुत्र बेटी बंसी10 बिस्वा, सुरेश पुत्र शिवनाथ 10 बिस्वा, रामनाथ यादव पुत्र शिवरन 10 बिस्सा, जवाहिर यादव पुत्र शिवरन 10 बीसा, रामदास यादव पुत्र दुर्बल 10 बिस्सा, श्याम दास पुत्र दुर्बल का 10 बिस्वा, रामबली पुत्र दुर्बल 10 बिस्वा, रविंद्र पुत्र स्वर्गीय राम लखन 23 बिस्वा, शंकर यादव पुत्र सुखनंदन 23 बिस्वा, भोजू यादव पुत्र कालीचरण 10 बिस्वा, विजय पांडे पुत्र हरिनारायण की एक बीघा, फेकू चौहान पुत्र गुलजार एक बीघा, कमला चौहान पुत्र सुफेर चौहान 7 बिस्वा, अमला चौहान पुत्र सुफेर चौहान 7 बिस्वा दमालु पुत्र सुफेर 7 बिस्सा, श्यामी देवी पत्नी स्वर्गीय राजा चौहान 1 बीघा, सुरेंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय चनधारी धारी एक बीघा, तिलक यादव पुत्र सुमेर एक बीघा राम लगन यादव पुत्र सुखनंदन 13 बिस्वा, सिद्धनाथ पुत्र सुखनंदन 13 बिस्वा करके लगभग 25 बीघा क्षेत्र की फसल जलकर नष्ट हो गई। अब सभी किसान शासन-प्रशासन से मुआवजा की मांग कर रहे है। सूचना पाकर मौके पर लेखपाल पहुंचकर सभी लोगों को समझाया बुझाया।
Blogger Comment
Facebook Comment