.

.

.

.
.

जिलाधिकारी ने 110 किसानों के दल हो हरी झ़डी दिखा दिल्ली के लिए रवाना किया


 दिल्ली में किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा, जैविक खेती, तिलहन, दलहन उत्पादन व फसल अवशेष प्रबंधन पर जानकारी दी जाएगी।

आजमगढ़ :: कलक्ट्रेट भवन से शुक्रवार को जिलाधिकारी ने 110 किसानों के दल हो हरी झ़डी दिखा कर दिल्ली के लिए रवाना किया। दिल्ली में किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा, जैविक खेती, तिलहन, दलहन उत्पादन व फसल अवशेष प्रबंधन पर जानकारी दी जाएगी। किसानों का दल कानपुर व फैजाबाद कृषि विश्वविद्यालय भी जाएगा जहां उनको जानकारी दी जाएगी।
सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर योजनान्तर्गत कृषि उन्नति मेला मेंे कृषि की नवीनतम प्रोषोगिकी के सफल प्रयोगों को देखने, उन्नति कृषि यंत्र सहित अन्य विषयों को देखने के लिए किसानों का दल रवाना हुआ है। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने कहा कि हमारे किसान सीखी गयी जानकारी को अपने गांव में माडल के रूप में अपनाते हैं तो जनपद के किसानों की आय दोगुना होगी। मृदा स्वस्थ रहेगी। उपकृषि निदेशक ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी आत्मा योजना के उप परियोजना निदेशक डॉ. पंकज सिंह ने कहा किसानों का दल कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद, कृषि प्रक्षेत्र मोधा में रामसूरत वर्मा की जैविक प्रक्षेत्र, कानपुर कृषि विश्वविद्यालय मेला, पूसा नई दिल्ली सहित अन्न्य स्थान का भ्रमण कर वैज्ञाानिको से नवीन जानकारी व प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर संगम सिंह भूमि संरक्षण अधिकारी, डॉ. हरनिाथ यादव, उपपरियोजना निदेशक सावित्री राय, सभी विकास खंढ के तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment